बागपत, अप्रैल 21 -- बड़ौत। ऊर्जा निगम द्वारा नगर के नेहरू रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय प्राचीन के बाहर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। जिसका विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों द्वारा हादसे के डर से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से ट्रांसफार्मर का स्थान बदलवाने की मांग की गई। लोड बढ़ने की समस्या का हवाला देते हुए ऊर्जा निगम द्वारा प्राथमिक विद्यालय दीवार के पास ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसका फाउंडेशन भी तैयार हो रहा है। वहीं, तीन विद्युत ट्रांसफार्मर पहले से ही विद्यालय की दीवार के पास रखे हुए है। जिसकी समस्या से क्षेत्रीय सभासद रॉबिन कश्यप द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों का समय बदलने की मांग इसी क्रम में सोमवार को विद्यालय के छात्रों शिक्षकों व ...