अमरोहा, अप्रैल 24 -- अमरोहा। शहर के बिजनौर रोड पर मोहल्ला बटवाल वाल्मीकि बस्ती में मंगलवार को लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध किया। बिजली टीम के साथ नोकझोंक के बीच हंगामे के हालात बने।बिजनौर रोड से मोहल्ले को जाने वाली मुख्य सड़क के बराबर में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मंगलवार दोपहर खंभा लगाया जा रहा था। मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। लोगों का कहना है कि सड़क के बराबर में दो ट्रांसफार्मर पहले से ही लगे हुए हैं। ऐसे में तंग सड़क पर एक और ट्रांसफार्मर लगने से आते-जाते लोगों को करंट लग सकता है। बड़ा हादसा भी हो सकता है। लिहाजा ट्रांसफार्मर दूसरी जगह लगाया जाए। इस पर बिजली कर्मचारियों ने तय जगह पर ही ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही। इसके बाद लोग भड़क गए कर्मचारियों से नोकझोंक के बीच हंगामे के हालात बने। बाद में मोहल्ले के लोग इसकी शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.