ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान विवाद, युवक पर जानलेवा हमला-गांव में पुलिस तैनात
हरदोई, जुलाई 20 -- हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव में रविवार शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह के बेटे शिव प्रताप सिंह उर्फ मोनू पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। रविवार शाम करीब छह बजे मोनू दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर रखा जा रहा था। एक वाहन का पहिया रास्ते में फंस गया। आरोप है कुछ लोग वाहन चालक से अभद्रता कर रहे थे। मोनू ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनका गला दबाया। लात-घूंसों से मारपीट कर गले से सोने की जंजीर भी छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.