चंदौली, मई 3 -- कमालपुर। क्षेत्र के इनायतपुर के ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान जलील अंसारी के नेतृत्व में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर पिछले सप्ताह पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन किया था। इसपर एसडीओ सुधीर कुमार ने जल्द ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया था। रविवार को गांव में 63 की जगह विभाग की ओर से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। इससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...