लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- शहर में पहले से ही बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को सोमवार को एक और परेशानी का सामना करना पड़ा। काशीराम कॉलोनी के पास ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। विद्युत विभाग के अनुसार काशीराम कॉलोनी के समीप नया ट्रांसफार्मर बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है, जिस कारण सप्लाई चालू होने में समय लगेगा। इसी क्रम में बरकाती मस्जिद के पास ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग कार्य के लिए 2 नंबर फीडर का शटडाउन लिया गया है, जिससे संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। अचानक हुई इस कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से लगातार बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट की समस्या ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.