गोंडा, अप्रैल 9 -- मेहनौन (गोंडा)। इटियाथोक थाना क्षेत्र के कुलमुनपुरवा गांव में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर से उठीं चिंगारियां नीचे गिरने लगीं, जिससे पास में खड़ी गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की झाड़ियों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया और वे जलकर राख हो गईं। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए। किसानों ने खेतों में लगे पंपिंग सेट चलाकर पानी डाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान टल गया, हालांकि कुछ किसानों की गेहूं की फसल जलने से नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान अशोक वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन कई घंटे बीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.