ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
झांसी, मई 14 -- झांसी। भीषण गर्मी के बीच एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।झांसी के गल्ला मंडी रोड स्थित बैंकर्स कॉलोनी के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को दूर हटाया गया। आग लगने की वजह से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.