औरैया, अप्रैल 21 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हौसी में बीती रात आयुष्मान अस्पताल के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई। आग की लपटें तेज होती देख गांव के लोग मौके पर जुट गए। इसी दौरान समाजसेवी पंकज कुमार ने साथियों के साथ बिना देर किए साहस दिखाते हुए मिट्टी और धूल डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उनकी तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने समय रहते बिजली आपूर्ति बंद करा दी। इससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों ने समय रहते कार्रव...