ट्रांसफार्मर में लगी आग से 250 घरों की बिजली गुल
फतेहपुर, मई 16 -- अमौली। कस्बे में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। कस्बे के लक्ष्मी वाच हाउस के बगल में रखा 400 केवीए ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर के पास लगे कूड़े के ढेर में चिंगारी गिरने से आग तेजी से फैल गई। पास स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान बाल-बाल बच गई। इस ट्रांसफार्मर से करीब 250 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है, जिससे सप्लाई बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। देर शाम तक विभागीय टीम बिजली बहाली में जुटी रही। यह भी पढ़ें- 15 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, ओवरलोड से केबल में लगी आग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.