बदायूं, अप्रैल 2 -- नगर के मुख्य बाजार में ब्लाक गेट के सामने लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार शाम करीब छह बजे अचानक आग लग गई। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते उंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इससे वहां से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। बुधवार की शाम को लोगों ने बिजली घर सूचना दी और बिजली सप्लाई बंद कराई। बताया कि कस्बा में ब्लाक गेट के सामने ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद आग पर काबू पाया जा सके। यह गनीमत रही कि यहां खड़े होने वाले ठेले खोमचे वाले और कोई राहगीर आग की चपेट में आने से बच गए। ट्रांसफार्मर में आग लगने से मुख्य बाजार समेत कुछ स्थानों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और सप्लाई सुचारू करने के प्रयास शुरु कर दिये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.