मऊ, अप्रैल 22 -- मुहम्मदाबाद गोहना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में लगाया गया बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर में बुधवार को अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। आग लगते ही आस-पास के खरपतवार और पेड़ पौधे तेज हवा के चलते चपेट में आ गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना दूरभाष पर बिजली विभाग के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर फायर कर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बीच बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- बैढ़न सब स्टेशन में आग से आपूर्ति ठप यह भी पढ़ें- बिजली संकट से मचा हाहाकार, सआदतगंज में केबल फाल्ट, देर रात तक अंधेरा यह भी पढ़ें- बिजली बाधित होने से उपभोक्ताओं के छूटे पसीने, हुई परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.