गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत वितरण खंड राप्ती नगर के अंतर्गत शाहपुर उपखंड के विष्णु मंदिर फीडर क्षेत्र में लिटिल फ्लावर चौक के पास स्थित एक 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे ट्रांसफार्मर में आग लगे लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू धू करके जलने लगा। आपपास के लोगो ने उपकेंद्र पर फोन करके बिजली कटवाई और बाल्टियों से पानी भर कर आग बुझाने लगे। लेकिन आग इतनी भयानक थी की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाने पड़ी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से पास में गिरे हुए कुंडे में आग लग गई जिससे ये घटना हुई। वहीं बिजली कर्मियों का कहना है कि कुंडे में किसी ने आग लगा दिया था।अधीक्षण अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि ट्...