ट्रांसफार्मर में लगी आग ने डेयरी कार्यालय को लिया चपेट में
फिरोजाबाद, मई 28 -- शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड स्थित कुमार डेयरी की दीवार के पास रखे ट्रांसफार्मर में आग से हड़कंप मच गया। आग डेयरी के कार्यालय तक पहुंच गई। आग की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डेयरी मैनपुरी का दीवार के सहारे ही डेयरी, कोल्ड स्टोरेज के संचालन के लिए ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। गुरुवार की शाम अचानक से ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग धीरे धीरे विकराल होती गई। उससे आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगते ही कुमार डेयरी में काम करने वाले कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए कार्यालय से बाहर भागने लगे। आग धीरे धीरे कर्मचारियों के कार्यालय तक पहुंच गई। आग लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फायर फाइटर्स मौके पर पहुंच गए। फायर फाइटर्स ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.