बिजनौर, अप्रैल 21 -- नांगल सोती। नांगल के मोहल्ला बड़तला में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि बिजली कर्मियों ने समय से आग पर काबू पा लिया, जिससे हादसा होने से टल गया। नांगल के मोहल्ला बड़तला में विद्युत आपूर्ति के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है, जिससे लगभग 120 कनेक्शन जुड़े हैं। मंगलवार दोपहर बिजली आपूर्ति के दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजलीकर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर आग पर काबू पाया जिससे हादसा होने से टल गया।उधर, जेई नूतन प्रकाश ने बताया कि कूड़े के ढेर में आग लगने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। यह भी पढ़ें- कूड़े के ढेर में लगी आग से चपेट में आई हाइटेंशन लाइन, बिजली आपूर्ति रही प्रभावित समय से आग पर का...