मैनपुरी, मई 3 -- करहल। थाना क्षेत्र के किशनी चौराहा पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर में बीती रात शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग में पास पास में लगने वाले फल विक्रेता का सामान जलकर राख हो गया। बीती शनिवार रात किशनी चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट व तेल के रिसाव के कारण आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पास में लगने वाले फल की दुकान का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक बिजली आपूर्ति सुचारू की गई।

हिंदी ...