सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। बुधवार की दोपहर जेबीएस स्कूल के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में बुधवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। विभाग के अनुसार ट्रांसफार्मर की लीड अधिक गर्म (हीट) होने के कारण उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्काल ट्रांसफार्मर का फ्यूज निकालकर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी, जिससे आग को फैलने से रोक लिया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय रहते कार्रवाई किए जाने के कारण ट्रांसफार्मर पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में लगी आग, विद्युत आपूर्ति प्रभावित आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावि...