ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
बुलंदशहर, मई 19 -- पावर कारपोरेशन के खुर्जा खंड डिवीजन क्षेत्र के शिकारपुर-पहासू तिराहे के निकट ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिसे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार की रात शिकारपुर-पहासू तिराहे पर अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसे देख लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकारपुर मार्ग को रुकवाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।कोट-ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना पर तुरंत पावर सप्लाई को रुकवाया गया। ट्रांसफार्मर को बदलवाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्दी ही संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.