उरई, अप्रैल 25 -- कोंच। संवाददाता कोंच कस्बे में स्थित बजरिया पावर हाउस पर शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां रखे एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण ओवरलोडिंग बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रांसफार्मर से पहले धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद तेज लपटें निकलने लगीं। आग ने देखते ही देखते आसपास रखी कई बिजली की केबिलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों और दमकल विभाग को दी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- कुकरा में छह दिनों से अंधेरा हालांकि, तब तक कई केबिलें पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.