शाहजहांपुर, मार्च 23 -- कलान। कलान में एफएम हाईवे किनारे रखे 250 केवीए ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब तीन सौ घरों की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक ठप रही। सुबह ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठीं, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर सियाराम गुप्ता के घर के सामने की है। लोगों ने तत्काल बिजली उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आधे घंटे तक ट्रांसफार्मर जलता रहा। काफी देर तक कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने खुद ही मिट्टी डालकर आग बुझाई। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार कॉल करने के बावजूद कर्मचारियों ने फोन रिसीव नहीं किया। घटना के बाद क्षेत्र में विभागीय व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.