अमरोहा, अप्रैल 3 -- ​हसनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव जीहल में बुधवार देर रात ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। काफी देर तक आग की लपटें निकलती रहीं। इसके साथ ही पूरे गांव की बिजली ठप हो गई।ग्रामीणों के मुताबिक गांव को बिजली आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर में पिछले कुछ समय से तकनीकी दिक्कत थी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था। ट्रांसफार्मर ओवरलोड भी था, जिसके चलते देर रात ट्रांसफार्मर में आग लगी। गनीमत रही कि इस दौरान आसपास कोई ग्रामीण मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जनहानि का खतरा टल गया। घटना के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद आपूर्ति बंद की जा सकी। फिलहाल, गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से ग्रामी...