ट्रांसफार्मर में लगी आग, कोन कस्बे की बिजली गुल
सोनभद्र, मई 19 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में लगा ट्रांसफार्मर सोमवार देर शाम धूं-धूं कर जलने लगा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर जलने से पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को जहां पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा वहीं इस भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा। कोन कस्बे में सोमवार की शाम ट्रांसफार्मर जलते ही कस्बा के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो जाने से लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती और दिनभर ट्रिपिंग से लोगों का पारा चढ़ा बिजली नहीं रहने से पानी की मोटर भी बंद हो गई, जिससे अधिकांश घरों की टंकियां खाली हो गईं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.