गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शाहपुर के विष्णु मंदिर फीडर क्षेत्र में लिटिल फ्लावर चौक के पास लगे एक 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे आग लग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 150 उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में 10: 30 घंटे तक अंधेरा छाया रहा। इस बीच उपभोक्ताओं के इन्वर्टर ने जवाब दे दिया साथ ही पानी का संकट भी खड़ा हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 11:30 बजे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकलने लगी, जिससे ट्रांसफार्मर के पास पड़े कूड़े में आग लग गई। आग से ट्रांसफार्मर से निकलने वाला केबल भी जलने लगा। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू करके जलने लगा। आग की लपटों ने पास की दुकान पर लगे प्लास्टिक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.