गाज़ियाबाद, जून 30 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। खोड़ा के आदर्श नगर में सोमवार आधी रात के बाद ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई। चिंगारी सामने वाले भूखंड में रखे मोबिल आयल के ड्रमों तक पहुंची, जिसके बाद आग विकराल हो गई और आसपास के चार मकानों को चपेट में ले लिया। चार बाइक, स्कूटी व ई-ऑटो जल गया। आग से बचने को दूसरी छत पर कूदने के दौरान एक महिला चोटिल हो गई। यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में भीषण आग, 20 लाख का नुकसानघटना का विवरण खोड़ा के आदर्शनगर में शिव मंदिर वाली गली में रखा एक ट्रांसफार्मर में सोमवार आधी रात के बाद करीब सवा 12 बजे धमाका हुआ। आसपास के लोगों को पता चलता, इससे पहले ही ट्रांसफार्मर में आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि रात साढ़े 12 बजे सूचना मिली थी। दो दमकल वाहन भेजे, लेकिन गली संकरी होन...