मधुबनी, जून 6 -- जयनगर। भेलवा चौक से सटे कमला बांध के निकट लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में शनिवार दोपहर को धमाका हो गया। इस दौरान कोचिंग से लौट रही इंटर की तीन छात्राएं मामूली रूप से झुलस गईं। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। छात्राएं कमला बांध स्थित कोचिंग संस्थान से घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद ट्रांसफार्मर से निकला गर्म तेल और चिंगारी की चपेट में छात्राएं आ गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को जानकारी दी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक होने पर घर भेज दिया। घायलों की पहचान वार्ड संख्या एक निवासी राजीव साह की पुत्री अर्चना कुमारी, बलडिहा निवासी गुंजा कुमारी तथा शिलानाथ गांव निवासी शैलवी कुमारी के रूप में की गई है। उधर, घटना के...