इटावा औरैया, मार्च 17 -- क्षेत्र के भावलपुर गांव में मंगलवार सुबह चोरों ने 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें तोड़फोड़ कर दी और तेल व तार चोरी करने का प्रयास किया। घटना के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को पेयजल जैसी बुनियादी समस्या से जूझना पड़ रहा है। रात के समय चोर गांव में लगे ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे और उसे खोलकर उसके तार व अन्य उपकरण निकालने लगे। इस दौरान उन्होंने केबल काट दी और ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच आहट मिलने पर गांव के प्रधान सर्वेश व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख चोर खेतों की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने देखा कि ट्रांसफार्मर के कई हिस्से टूटे पड़े थे और कुछ सामान चोरी हो चुका था। घटना के बाद से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.