सुल्तानपुर, मार्च 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। ट्रांसफार्मर में तेल भरने के कार्य के चलते रविवार शाम ब्लॉक फीडर दोस्तपुर की बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रही। इस दौरान क्षेत्र के कई मोहल्लों में बिजली न रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर में तेल डालने और आवश्यक रखरखाव का कार्य किया गया। कार्य पूरा होने के बाद देर शाम विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के सही काम करने के लिए समय-समय पर इस तरह का मेंटीनेंस किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.