मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण भीटी निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले में बिजली आपूर्ति दो घंटे के लिए ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को पेयजलापूर्ति के लिए उठानी पड़ी। हालांकि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल गया। नगर क्षेत्र के अति व्यस्त निजामुद्दीनपुरा भीटी मुहल्ले में सोमवार की दोपहर 2 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तकनीशियनों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करके ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया, तब जाकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल हुई। स्थानीय क्षेत्र के निवासी रामसमुझ, राकेश तिवारी, राजविजय ने बताया कि गर्मी का मौसम आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.