चतरा, मई 4 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के बड़हीबीघा गांव के भुइयां टोली में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अज्ञात ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिस ट्रांसफार्मर का सभी खंभा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया और ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा। ट्रांसफार्मर के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटे तब तक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग को फोन कर तत्काल बिजली को कटवाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द इसे ठीक करने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...