लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- अजान कस्बे के मेन मार्केट में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर से करंट उतर आया। पास में पहुंची बकरी करंट की चपेट में आ गई। इससे हड़कंप मच गया। बकरी के करंट लगते ही पास के दुकानदारों ने बांस के सहारे किसी तरह उसे बचाया। पिछले एक सप्ताह में कई मवेशी करंट से झुलस चुके हैं, जिससे लोगों में दहशत है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जेई अर्जुन ने कहा कि मामले को दिखवाया जा रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल ट्रांसफार्मर के आसपास बैरिकेडिंग कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.