जमशेदपुर, मार्च 6 -- बर्मामाइंस थाना पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर में आग लगाकर कॉपर क्वायल चोरी करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया लगभग 70 किलो ट्रांसफार्मर कॉपर क्वायल भी बरामद किया गया है। मामले में साकची स्थित डोरी रोड निवासी और टाटा स्टील यूआईएसएल में मैनेजर के पद पर कार्यरत अजीत कुमार त्रिपाठी ने 18 फरवरी को बर्मामाइंस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में 10-12 अज्ञात लोगों पर ट्रांसफार्मर में आग लगाकर उसका कॉपर क्वायल चोरी करने का आरोप लगाया गया था। थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जांच में तीन आरोपियों की संलिप्तता सामने आई।गिरफ्तार आरोपियों में चुन्ना भट्टा निवा...