अररिया, मार्च 14 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शुक्रवार को जोगबनी स्थित एसबीआई बैंक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर नीचे गिर गया। उस समय बैंक के कई ग्राहक और राहगीर वहीं आसपास मौजूद थे, जिन्होंने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक प्रबंधन भी सतर्क हो गया। एसबीआई जोगबनी के बैंक मैनेजर मनीष कुमार भारती ने तत्काल एक सुरक्षा गार्ड को टूटे हुए तार के पास तैनात कर दिया, ताकि कोई व्यक्ति अनजाने में उसके संपर्क में न आ जाए। इसके साथ ही बिजली विभाग को तुरंत सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग ने लाइन काटकर स्थिति को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.