फिरोजाबाद, मार्च 26 -- कोटला रोड पर गुरुवार को नेजा लेकर कैला देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं में उस समय भगदड़ मच गई जब अचानक फाल्ट के साथ विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगते देख लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसा गुरुवार की शाम चार बजे का है। कोटला रोड पर नवदुर्गा महोत्सव के तहत इस समय श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कोटला रोड स्थित देशदीपक ट्रांसपोर्ट के समीप अचानक फाल्ट होने के कारण ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगा। अचानक आग लगने से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। नामित पार्षद का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारी पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के अधिकारियों द्वारा अवर अभियंताओं के मोबाइल नंबर ही बदल डाले। इसके कारण सूचना देने में लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.