पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पूरनपुर। हिटी नगर के सिरसा चौराहे पर ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। रविवार रात अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे खलबली मच गई। आस पास मौजूद लोगों ने रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग से बिजली की केबल जल गई। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी लगते ही कर्मचारी पहुंच गए और मरम्मत शुरु कर दी। लगभग दो घंटे बाद ट्रांस फार्मर सही होने पर आपूर्ति चालू हो सकी। यह भी पढ़ें- कनखल में ट्रांसफार्मर में लगी आग, 12 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.