ट्रांसफार्मर में आग, टूटा तार गिरा कार पर, कार जल कर खाक
लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ ।वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पारा थाना क्षेत्र के डूडा कॉलोनी स्थित नरपत खेड़ा में सोमवार की तड़के रात करीब तीन बजे एक ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप और दहशत का माहौल बन गया। रात की नींद में डूबे लोग अचानक जाग उठे और घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि रात के सन्नाटे में अचानक ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रांसफार्मर से जुड़ा हाई वोल्टेज बिजली का तार भी टूटकर नीचे आ गिरा। गिरते तार ने पास खड़ी कार और दुकान के बाहर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उस वक्त इलाके में जोरदार चिंगारियां उड़ रही थीं, जिससे और बड़े हादसे का खतरा पैदा हो गया था।डूडा कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.