बरेली, मई 3 -- श्यामगंज क्षेत्र स्थित मानसिक अस्पताल रोड पर ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से दो कुत्तों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बिजली निगम की टीम ने मामले की जांच शुरू की। वहीं स्थानीय लोगों ने खुले और असुरक्षित ट्रांसफार्मर को लेकर चिंता व्यक्त की है। सभी ने ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा घेरा बनवा नियमित जांच कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...