ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर, जून 14 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भानपुर गांव में कंपोजिट विद्यालय के पास स्थित दो 10 केवीए के ट्रांसफार्मर लगभग 10 दिन पूर्व जल गए थे। शिकायत के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय भानपुर के समीप इकठ्ठा होकर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने के तुरेंद बाद इसकी शिकायत विभाग के टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई गई थी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है और लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी आबादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.