ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को किया प्रदर्शन
अमरोहा, जून 10 -- नौगांवा सादात। लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर के जवाब देने और लगातार लो वोल्टेज की समस्या से आजिज तहसील क्षेत्र के गांव बीलना के मोहल्ला सद्दाम नगर के बाशिंदों का बुधवार को धैर्य जवाब दे गए। लोगों ने बिजलीघर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बताया कि भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने के बाद लो वोल्टेज से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी बिजली अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। मोहल्ले में जल्द उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर न रखवाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान जावेद सैफी, रहमत खान, सलीम, फहीम, अरमान, परवेज, अरशद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों ने घेरा पावर हाउस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.