सोनभद्र, अप्रैल 3 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारों कला गांव में चौराहे के पास स्थित शुक्र बाजार के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगभग एक महीने से खराब पड़ा है। इसके चलते गांव सहित आस-पास के सरकारी भवनों में भी विद्युत सप्लाई नहीं होने से अंधकार छाया हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर जले ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर करीब एक माह से खराब पड़ा है। इसे बदले जाने के लिए कई बार संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन संबंधितों के इस ओर ध्यान न दिये जाने के कारण आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इसके चलते ग्रामीणों को रात जहां अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है वहीं इस भीषण गर्मी में बिजली न रहने से ग्रामीणों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.