चंदौली, मार्च 14 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद । सकलडीहा क्षेत्र के ताजपुर में बीते एक सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। ग्रामीणों की ओर से ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। जिसे लेकर के ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग किया है। चेताया कि जल्द इसकी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार बिजली की बिल बढ़ रही है। बिजली का भुगतान भी किया जा रहा है। इसके बाद भी बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान है। बीते एक सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। अंधेरे और गर्मी में ग्रामीण रात बिताने को विवश हो रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं की ओर ...