बुलंदशहर, मार्च 9 -- चमन विहार कॉलोनी में सोमवार को ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया गया, जिसके चलते कॉलोनी में छह घंटे आपूर्ति ठप रही। 400 उपभोक्ताओं को बिजली और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे तक सप्लाई बाधित रही। एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि 100 केवीए को हटाकर 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्म लगाया गया है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर बदल गया था। जिसके चलते शटडाउन लिया गया था। शाम को आपूर्ति चालू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.