ट्रांसफार्मर फूकनें से ब्लाक मुख्यालय में ठप हुआ कामकाज
जौनपुर, मई 22 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय पर लगा 65 केबीए का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जला होने के कारण कार्यालय का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी में अधिकारी और कर्मचारी काफी परेशान हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से कार्यालयों में पंखे, कंप्यूटर और अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि कर्मचारी और फरियादी पेड़ों के नीचे बैठने को विवश हैं। समस्या को और गंभीर बनाते हुए जनरेटर भी तकनीकी खराबी के चलते चालू नहीं हो पा रहा है। सहायक विकास अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने और जनरेटर ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। यह भी पढ़ें- आग उगलती गर्मी के बावाजूद भी नहीं बदला जा सका फुंका ट्रांसफार्मर जल्द व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.