सिद्धार्थ, जून 21 -- घोसियारी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खैरटिया पावर हाउस से संबद्ध ग्राम पंचायत रिउना में लगा 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। हाल यह है कि भीषण गर्मी में आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण जनता उबल रही है, बावजूद जिम्मेदार ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। यह भी पढ़ें- तीन दिनों से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, पटेल चौक मोहल्ले में अंधेराग्रामीणों की शिकायत ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई है। सूचना देने के बाद भी समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभागीय उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो...