फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- कंपिल, संवाददाता। कस्बे मे लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट से ट्रांसफार्मर फुंक गया। बिना बिजली के ग्रामीण रात भर गर्मी से परेशान रहें। अगले दिन विभाग ने दोपहर मे मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी। 33/11 बिजली उपकेंद्र कंपिल से धर्मपुर ग्रामीण, धर्मपुर नलकूप, टाउन एरिया, रुदायन ग्रामीण, रुदायन नलकूप सहित पांच फीडरो से कस्बा सहित क्षेत्र के गांव में आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से लोग परेशान, बार-बार हो रही ट्रिपिंगट्रांसफार्मर का फाल्ट टाउन एरिया फीडर से जुड़े डाकबंगला के पास लगे 250 केबीए के ट्रांसफार्मर मे शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे फाल्ट हो गया। तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ला कहारन टोला, शुक्लायां सहित अन्य मोहल्ले के करीब 250 घरो की आपूर्ति ठप हो ग...