ट्रांसफार्मर फुंका, 100 घरों की बिजली गुल
बहराइच, जून 26 -- तेजवापुर, संवाददाता। महसी तहसील क्षेत्र के कनेरा गांव में फखरपुर उपकेन्द्र से बिजली सप्लाई होती है। ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति एक सप्ताह से ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। अमरेश बहादुर, हनुमंत लाल, संतराम, गुरुचरन, रामलखन और दीनदयाल ने बताया कि गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगभग एक सप्ताह पहले जल गया था। इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई थी, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। बिजली न होने से पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण अक्सर ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहती है। इस बारे में फखरपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई पंचमलाल ने बताया कि ऑनलाइन इंडेंट भेज दिया गया है। ट्रांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.