मैनपुरी, मई 21 -- औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला आंध्रा में ट्रांसफार्मर खराब होने से फसलें सूख रही हैं। पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है। जिसे सही कराने के लिए अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए गए लेकिन समाधान नहीं हुआ। बिजली विभाग के जेई द्वारा मनमानी की जा रही है। भीषण गर्मी और आसमानी आग के बीच मक्का, मूंगफली सहित अन्य फसलें सूख रही हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से सही ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग की गई है। नगला आंध्रा निवासी नरेंद्र कुमार एडवोकेट पुत्र किशनलाल ने प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल बिजली विभाग को भेजी शिकायत में कहा कि वर्ष 1998 में उसके पिता के नाम से एक कृषि विद्युत कनेक्शन है। यह भी पढ़ें- एडीएम सख्त, किसान दिवस से ही ईई को ट्रांसफार्मर बदलने भेजा लेकिन 10 दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने से उस क्...