ट्रांसफार्मर फुंका, तीन दिनों से धायपुरा में अंधेरा
झांसी, अप्रैल 22 -- झांसी (मऊरानीपुर)। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धायपुरा में लगा 100 केवीए का बिजली का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया। इसी के साथ गांव की बत्ती गुल हो गई। वहीं तीसरे दिन भी बिजली न आने से प्रचंड गर्मी के बीच एक बड़ी आबादी बिलबिला उठी। बिजली के उपकरण शोपीस बन गए हैं। हालात यह है कि लोगों में विभाग के विरुद्ध गुस्सा बढ़ रहा है। रोजमर्रा के कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। यहां तक कि गांव में लगी आटा चक्की भी ठप हो गई है। गांव के शालिराम रावत, रामपाल सिंह, जमुनाप्रसाद गुप्ता, अरुण रावत, सुरेश गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, दीपनारायण यादव, हरगोविंद सिंह, चंद्रपाल यादव, प्रमोद कुमार, बिहारी पाल सहित अन्य ने बताया कि पिछले दिनों अचानक ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद से गांव की विद्युत व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.