ट्रांसफार्मर फुंकने से सात दिनों से गांव में पसरा अंधेरा
बहराइच, जून 10 -- तेजवापुर, बहराइच। तेजवापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरपतहा के मजरा खैरटिया में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द आपूर्ति बहाल न होने पर पावर हाउस घेराव की चेतावनी दी है। ग्रामीण नजीर, अय्यूब, मुनीम, जहीर खान, मुबीन खान आदि का कहना है कि बिजली न होने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है। रात में गर्मी के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों ने घेरा पावर हाउस कई बार शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार के बेहतर बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.