ट्रांसफार्मर फुंकने से बमरौली में छह दिन से बिजली संकट
कन्नौज, जून 4 -- तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र के बमरौली गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पिछले छह दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं, जबकि पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। बमरौली गांव में बरगद के पास लगे विद्युत पोल पर स्थापित ट्रांसफार्मर गत शनिवार को अचानक खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 15 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- लो-हाई वोल्टेज की समस्या मिर्जाचौकी के बिजली उपभोक्ता परेशान लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच ग्रामीणों को दिन और रात भारी परेशानी का सामना करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.