उरई, अप्रैल 3 -- सिरसाकलार। क्षेत्र के गांव गहपुरा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। गांव का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंके हुए आज पूरे 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से इसे बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दो हजार की आबादी वाला यह गांव पिछले 120 घंटों से पूरी तरह अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली न आने के कारण गांव की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, मोबाइल चार्ज न होने के कारण लोगों का संपर्क भी बाहरी दुनिया से कट गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 5 दिन पहले आंधी-पानी के दौरान तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल विभाग को दी गई थी, लेकिन संबंधित जेई फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इस अनदेखी से आक्रोशित ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.