ट्रांसफार्मर फुंकने से एक सैकड़ा घरों में छाया अंधेरा
मैनपुरी, जून 29 -- कस्बा के मोहल्ला कटरा में तालाब किनारे लगा 100 केबीए का ट्रांसफार्मर शनिवार शाम अचानक खराब हो गया, जिससे करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। दो दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर न बदले जाने से स्थानीय निवासी भीषण गर्मी में परेशानी झेल रहे हैं। बिजली न होने से सबमर्सिबल नहीं चल पा रहे हैं, जिसके चलते मोहल्ले में पीने के पानी का संकट भी गहरा गया है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी थी, लेकिन दो दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासनिक उदासीनता से खफा कुछ उपभोक्ताओं ने मजबूरी में पास की गली के ट्रांसफार्मर से केबल जोड़ ली है, जिससे उस पर भी अतिरिक्त लोड बढ़ गया है और उसके भी फुंकने का खतरा पैदा हो गया है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंकने से एक सैकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.